Pilibhit News: हरदोई में होने वाली हॉकी प्रीमियर लीग के लिए चार खिलाड़ी चयनित

आदित्य कुमार । स्रोत – शिक्षक
पीलीभीत। जनपद हरदोई में होने वाले हॉकी प्रीमियर लीग में पीलीभीत के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रहेगी। ट्रॉयल मैच में जिले के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई है।
चयन ट्रॉयल में कई जिलों के 200 हॉकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें पीलीभीत के चार खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देख उन्हें चुना गया है। यहां बता दें कि हरदोई में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर हॉकी प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। इसमें अंडर-14 सब जूनियर बालक की होगी। ट्रॉयल मैच 19 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में हुआ था। इसमें 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया था।
क्रीड़ा भारती के हॉकी कोच जयप्रकाश ने बताया कि हरदोई में होने वाले ट्रायल मैच में हॉकी खिलाड़ी दीपक गंगवार, भूपेंद्र वर्मा, आदित्य कुमार और कार्तिक यादव का चयन हुआ है। हरदोई में यह मैच 21 से 24 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे। लीग के लिए चयनित होने पर क्रीड़ा भारती के सचिव गोपाल नारायण मिश्रा, मंत्री सतीश शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

आदित्य कुमार । स्रोत – शिक्षक

आदित्य कुमार । स्रोत – शिक्षक

आदित्य कुमार । स्रोत – शिक्षक