बदायूं

Budaun News: बरेली हाईवे से ट्रक चालक को पकड़कर ले गए बाइक सवार

Connect News 24

Bike riders caught the truck driver from Bareilly Highway and took him away

बिनावर कस्बे में खड़ा ट्रक। संवाद

बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे से बृहस्पतिवार रात सात पौने दस बजे बाइकों पर सवार होकर आए 14 लोग एक ट्रक चालक को पकड़कर ले गए। स्थानीय लोगों ने चालक को छुड़ाने की कोशिश की तो बाइक सवार उनसे भिड़ गए।

लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात करीब 9:45 बजे एक ट्रक बरेली की ओर से आ रहा था। उसका सात बाइकों पर सवार 14 लोग पीछा कर रहे थे। दो बाइक सवार ट्रक से आगे निकल आए। इससे चालक हड़बड़ा गया और उसने ट्रक को कस्बे में डाकघर के सामने पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह की दुकान के सामने रोक लिया। तभी सभी बाइक सवारों ने चालक को नीचे खींच लिया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर बरेली की ओर ले गए। फिलहाल थाना पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने में जुटी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button