Budaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा जख्मी

10बीडीएन22-मृतका सरला देवी का फाइल फोटो। संवाद
– इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव लश्कपुर ओईया में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव लश्कर ओईया में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका शिक्षामित्र बेटा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी शिक्षामित्र सूर्येंद्रपाल सिंह अपनी 60 वर्षीय मां सरला देवी को बुलाने के लिए चंदौसी गया था। बुधवार की सुबह आठ बजे वह अपनी मां को गांव छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के ही गांव लश्करपुर ओईया के पास बजरी भरे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद सरला देवी बाइक से उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सूर्येंद्रपाल भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजते हुए सरला देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिकअप की चपेट में आकर बच्ची की मौत
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव हरेंडी में पिकअप की चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव हरेंडी निवासी धनीराम की छह वर्षीय पुत्री करिश्मा रोड पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला।
हादसे की सूचना मिलने पर बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ वीरपाल सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। संवाद

10बीडीएन22-मृतका सरला देवी का फाइल फोटो। संवाद



