बदायूं

Budaun News: तीन राज्यों में मिले बहुमत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Connect News 24

BJP workers celebrated the majority in three states

भाजपा कार्यालय पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हुई जीत का जश्न मनाते भा

बदायूं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मिले पूर्ण बहुमत के बाद भाजपा कार्यालय से लेकर जिलेभर में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई।

जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अब भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर पूर्ण भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है, उससे 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।

बिनावर। कस्बा बिनावर के चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

रुदायन। बेहतरीन प्रदर्शन के बाद नगर पंचायत रुदायन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

सैदपुर। जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया। भाजपा नगर संयोजक अखिलेश्वर दयाल सक्सेना ने कहा कि यह जीत मोदी की लोगों के प्रति विश्वास और प्रेम की जीत है। ओमपाल शर्मा, आयुष माहेश्वरी, राजा पंडित, सौरभ महेश्वरी, वंशिका सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button