Budaun News: हर घर तिरंगा फहराएंगे भाजपाई
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर ”मेरी माटी मेरा देश” व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस अभियान में भाजपा ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। इसमें कार्यकर्ता 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराएंगे और सेल्फी लेकर सरल एप व नमो एप पर अपलोड करेंगे।
14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बदायूं क्लब में प्रदर्शनी, 15 अगस्त को युवा मोर्चा की ओर से प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर तिरंगा यात्रा, 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी। क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हिंदुस्तान में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की विरासत को संवारने का कार्य कर रहे हैं। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, शारदाकांत शर्मा, भगवान सिंह मौर्य आदि मौजूद रहे।