बदायूं

Budaun News: भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, ज्ञापन सौंपा

Connect News 24

BJYM burnt effigy of Rahul Gandhi, submitted memorandum

कलक्ट्रेट तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजयुमो के कार्यकर्ता।स्रोत-संगठन

बदायूं। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने वाले का पक्ष लेने व उनकी वीडियोग्राफी करने पर रोष जताया है। महाराणा प्रताप चौक पर उनका पुतला फूंका और नारेबाजी की। साथ ही राष्ट्रपति के नाम डीआरओ को ज्ञापन दिया।

भाजपा युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष गोविंद स्वरूप पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। तीन राज्यों में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत से विपक्ष तिलमिला गया है। इस तरह की हरकतों ने कांग्रेस की पिछड़ों के प्रति उनकी मानसिकता दिखाई पड़ती है।

डीआरओ जीत सिंह राय को दिए ज्ञापन में राष्ट्रपति से संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की ऐसी करतूतों पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस मौके पर विश्वजीत गुप्ता, पारस गुप्ता, सहदेव सागर, सुयश जौहरी, विवेक कुमार सिंह, डीपी पाल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button