बदायूं

Budaun News: भाकियू ने उठाया मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं का मुद्दा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाएं दूर न होने पर भाकियू मुखर हो गई है। सोमवार को सीएमएस डॉ. सीपी सिंह को इस बाबत ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अव्यवस्थाएं दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

मेडिकल कॉलेज में अनियमिताओं और अव्यवस्थाओं के विरोध में भाकियू मंडल उपाध्यक्ष चौ. सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सीएमएस से मिला। मंडल प्रवक्ता ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज पूरी तरह अव्यवस्थाओं का अड्डा बन चुका है। इसमें न तो जीवनरक्षक मशीनें हैं और न ही विशेषज्ञ डॉक्टर।

सौदान सिंह ने कहा कि दो दिन पहले ही वह ऑक्सीजन की कमी वाले एक मरीज को लेकर गए थे लेकिन आपातकालीन कक्ष में ऑक्सीजन लगाने के लिए मास्क ही नहीं मिला। तीमारदार उसे बदायूं से खरीद कर लाया। इस बीच मरीज 20 मिनट तक तड़पता रहा। भाकियू ने चार अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज में अनियमिताओं को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया था और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति को ज्ञापन देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया था, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, चेतसिंह यादव, पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति, रामचरण सागर आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button