बदायूं

प्रमाणित गांवों में नियमानुसार वसूला जाए जलकर : डीएम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 17 Oct 2023 01:10 AM IST

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जल, जीवन मिशन कार्यों की साप्ताहिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की। जल निगम ग्रामीण ने बताया कि जनपद में 79 प्रतिशत घरों में पानी के कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 88 ओवरहेड टैंक का कार्य पूर्ण दिया गया है तथा सभी 88 ग्रामों में सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण कर गया दिया गया है। 68 ग्राम पंचायतों को हर घर जल प्रमाणित किया जा चुका है। डीएम ने निर्देश दिए गए कि जो गांव घर घर जल प्रमाणित चुके है उनमें नियमानुसार जल कर वसूली की जाए। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। भूमि उपलब्धता के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित एसडीएम से समन्वय करते हुए भूमि संबंधी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button