बदायूं

Budaun News: कारगिल विजय दिवस पर जिला अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

Connect News 24

बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया जाएगा।

रक्तदान महादान है। आपका रक्त चार जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकता है। इस पुण्य कार्य में सहभागिता करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें रक्तदान करके तमाम लोग पुण्य के भागीदार बनते हैं। इसी क्रम में अब शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमर उजाला कारगिल विजय दिवस पर भी रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इस बार 26 जुलाई को शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से होगा। तो आइए शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें और इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दें। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button