बदायूं

Budaun News: कार की टक्कर से बालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी पर किया हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 01 Jul 2023 12:46 AM IST

बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड पर गांव गुलैंदा चौराहे पर शुक्रवार को सड़क पार करते वक्त आठ वर्षीय बालक कार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने खनंका पुलिस चौकी पर हंगामा किया।

कोतवाली के गांव गुलैंदा निवासी किशनलाल राठौर ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र मुकेश शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे बाग से जामुन लेकर घर लौट रहा था। चौराहे पर सड़क पार करते समय बीसलपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर शाहजहांपुर की ओर भाग गया।

मुकेश की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने हादसे के बाद कार चालक के फरार होने के लिए खनंका चौकी पुलिस को दोषी ठहराते हुए चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि हादसा होते ही खनंका पुलिस चौकी के फोन से सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कार नहीं रोकी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button