बदायूं

Budaun News: मेधावी छात्र और छात्राओं को सम्मानित करेगी ब्राह्मण सभा

Connect News 24

Brahmin Sabha will honor meritorious boys and girls

ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक में शामिल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी।स्रोत-स्वयं

बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की बैठक में आगामी 25 दिसंबर को महामना मदनमोहन मालवीय जयंती समारोह की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय किया गया कि इस मौके पर ब्राह्मण सभा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी।

शुक्रवार को ब्राह्मण धर्मशाला में कौशलानंद पांडे एवं ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महामंत्री अजय मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा रहेंगे।

जिला प्रवक्ता आयुष भारद्वाज ने बताया कि ब्राह्मण समाज के ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं जिन्होंने इस वर्ष हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक एवं तकनीकी व प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है वे अपने अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र की छायाप्रति निर्धारित स्थानों पर जमा कर दें।

कोषाध्यक्ष नत्थूलाल पाराशरी ने स्वर्ग वाहन क्रय के लिए अवशेष धनराशि एकत्र करने के लिए विप्र समाज से विशेष संपर्क अभियान चलाने का आह्वान भी किया। बैठक में सुरेंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, रजनी मिश्रा, अरुण अग्निहोत्री, अमित पाठक, संजीव शर्मा, राजेश त्रिवेदी, सचिन भारद्वाज, सुमित शंभू, अवधेश कुमार, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button