बदायूं

Budaun News: भड़काऊ पोस्ट से ब्राह्मण समाज नाराज, आरोपी पर एफआईआर

Connect News 24

उघैती। थाना क्षेत्र के रहने वाले अनुसूचित जाति के युवक ने ब्राह्मण समाज पर भड़काऊ पोस्ट करते हुए उनकी भावनाओं को आहत किया। फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट की जानकारी होते ही ब्राह्मण समाज के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव महजूदा के रहने वाले राजेश जाटव ने अपनी फेसबुक आईडी पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ एक भड़काऊ पोस्ट अपलोड की। पोस्ट शेयर होते ही कई कमेंट आने लगे। इस बात की जानकारी ब्राह्मण समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए आक्रोश जाहिर किया। इसके बाद गांव ही अखिल भारतीय गोरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश पाठक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके समाज की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश जाटव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इस संबंध में एसओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button