बदायूं

Budaun News: शूटिंग प्रतियोगिता में संभल आगे, बदायूं दूसरे नंबर पर

Connect News 24

Sambhal ahead in shooting competition, Badaun at second place

सूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पुलिस कर्मी। संवाद

बदायूं। पुलिस लाइन ग्राउंड में चल रही 48वीं अंतरजनपदीय अलार्म एफिसिएंसी रेस और शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को शेखूपुर फायरिंग रेंज में पहुंचकर सभी टीमों के प्रतिभागियों ने निशाना साधा। इस दौरान छह स्तर की फायरिंग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें तीन स्तरों में संभल आगे रहा, जबकि तीन स्तरों में बदायूं, शाहजहांपुर और मुरादाबाद आगे रहा। वहीं, बदायूं ने कई प्रतियोगिताओं में दूसरा और तीसरा स्थान भी प्राप्त किया।

सोमवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर स्थित फायरिंग रेंज में शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई। सभी आठ जिलों के प्रतिभागी फायरिंग रेंज में पहुंच गए। सबसे पहले 200 गज स्पर्धा की शूटिंग कराई गई। इसमें बदायूं के भीष्म त्यागी प्रथम, बरेली के अभिषेक द्वितीय और रामपुर के कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 300 गज स्पर्धा में संभल के देवेंद्र सिंह प्रथम, मुरादाबाद के सचिन द्वितीय और मुरादाबाद के विधि सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

इधर 300 गज स्नेप में संभल के हरवीर सिंह प्रथम, शाहजहांपुर के रजत सिरोही द्वितीय और बरेली के सुनील कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3पी पुरानी स्पर्धा में शाहजहांपुर के अजीत कुमार प्रथम, बदायूं के लोकेंद्र कुमार द्वितीय और संभल के शेरसिंह राणा तृतीय स्थान पर रहे। प्रोन नई स्पर्धा (300 गज) में मुरादाबाद के राजेंद्र सिंह प्रथम, रामपुर के कुलदीप द्वितीय व शाहजहांपुर के तैय्यब अली तीसरे स्थान पर रहे। 3 पी बिग बोर में संभल के हरपाल सिंह प्रथम, मुरादाबाद के सचिन द्वितीय और बदायूं के भीष्म त्यागी तृतीय स्थान पर रहे।

यह प्रतियोगिता एसपी देहात अजय प्रताप सिंह और सीओ बिल्सी चंद्रपाल सिंह की देखरेख में संपन्न कराई गई। इस दौरान मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, एसआई इंद्रपाल सिंह, एसआई मधु कश्यप, मुख्य आरक्षी सहदेश सिंह चौहान, पीटीआई अमित राणा, मुख्य आरक्षी निपेंद्र सिंह और प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button