बदायूं

Budaun News: बदायूं ने बरेली को हराकर जीता अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट

Connect News 24

Badaun won the under-16 cricket tournament by defeating Bareilly

क्रिकेट मैच में बरेली को हराने के बाद प्रसन्न मुद्रा में खड़े बदायूं के खिलाड़ी। संवाद

बदायूं। अंडर-16 का मंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट बरेली के एसआरएसएम स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में बदायूं ने बरेली की टीम को तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।

बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दो माह पहले अंडर-16 की जिलास्तरीय टीम गठित की गई थी। 13 से 16 जून तक बरेली के एसआरएसएम स्टेडियम में अंडर-16 की मंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें बरेली और बदायूं टीम के बीच में फाइनल मैच खेला गया। बरेली की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बरेली की टीम ने 45 ओवर में 170 रन बनाए। इसमें प्रिंस 34, शिवा 36 और लक्ष्य ने 20 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी बदायूं की टीम ने 32 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 172 बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। बदायूं की ओर से गर्व माहेश्वरी ने 47, अंकुर यादव ने 41, अरुण ने 33, अभिनव दीक्षित ने 18, दक्ष ने 11 रन का योगदान किया। बदायूं की ओर से भुवनेश कुमार ने तीन, अभय प्रताप सिंह व आदित्य राठौर ने दो, क्रिस ने एक विकेट लिया। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि बदायूं की अंडर-16 टीम ने पहली बार मंडलीय टूर्नामेंट जीता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button