बदायूं

Budaun News: गमगीन माहौल में दफन किए ताजिये

Connect News 24

Fresh buried in a sad atmosphere

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

कई स्थानों पर निकाले गए जुलूस, सबीलें लगाईं और वितरित किए गए लंगर

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में गमगीन माहौल में मुहर्रम मनाया गया। इस दौरान मुस्लिमों ने ताजियों के साथ जुलूस निकाले और उन्हें कर्बला में दफन किया। संवेदनशील स्थानों और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे।

शहर समेत पूरे जिले में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए शिया-सुन्नी मुसलमानों ने यौमे आशूरा का रोजा रखकर इबादत की। शहर के सभी इमामबाड़ों पर ताजिये सजाए गए, शुक्रवार रात मुस्लिम समाज के लोगों ने कई जगह रखे गए ताजियों को देखा और मन्नतें मानी।शनिवार शाम ताजियों को कर्बला में दफन किया गया।

इस दौरान शहर के मोहल्ला खंडसारी, सोथा, काबूलपुरा, चौधरी सराय, ब्रह्मपुरा, मौलवी टोला, चक्कर की सड़क, छह सड़का, बड़ी छोटी जियारत सहित शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में की सबीलें लगाईं गईं और लंगर तकसीम किया गया।

सैदपुर। नगर के मोहल्ला झंडा, कुरेशियान, भट्टी, पश्चिम सुनहरी, खेड़ा पर सबीलें लगाईं गईं। मस्जिद अमीर खान में आयोजित महफिले खास में ईदगाह के पूर्व पेशे इमाम मौलाना शाने आलम ने कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत का बयान किया और देश की तरक्की-उन्नति की दुआएं मांगी। बिसौली एसडीएम कल्पना जायसवाल, सीओ सुनील कुमार ने इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने कर्बला पर विशेष सफाई की व्यवस्था की।

बिसौली। शिया समुदाय के लोगों ने मातम करते हुए जंजीरी जुलूस पंजाबी मंदिर रोड से लेकर हवेली सादात इमामबाड़े तक निकाला, इस दौरान जुलूस में शिया धर्मगुरु मौलाना इरफान हैदर, कमर अब्बास, अय्यूब अली, अज़हर अब्बास आदि उपस्थित रहे। सुन्नी समुदाय के लोगों ने कस्बे में शरबत की सबीलें लगाईं और लंगर वितरित किया।

वजीरगंज। कस्बे में मुहर्रम सादगी के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजे रख कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और लंगर वितरित किया।

सहसवान। नगर के कई मोहल्लों से निकाले गए ताजिये मोहल्ला काजी, मोहिद्दीनपुर ग्राम खैरपुर, ग्राम कोल्हार, शाहबाजपुर, नसरुल्लागंज, इमामबारगाह हुसैनी मंजिल से कर्बला पहुंचे। जहां हजारों नम आंखों के बीच उन्हें गमगीन माहौल में दफन किया गया l

फैजगंज बेहटा। कस्बे में ताजियों का जुलूस निकाला गया। एकदिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने खरीदारी की। उसहैत और गुलड़िया में भी ताजिये दफन किए गए।

अलापुर। यौमे-आशूरा पर ताजिये व अखाड़े निकाले गए। जो महल मोहल्ला, अंसारी चौक होते हुए लुहारवाला पहुंचे। मस्जिदों में खुसूसी मजलिसें हुईं तथा दुआएं मांगी गईं।

खेत में खड़ी डेढ़ बीघा फसल खराब, खेत मालिक को दिया आश्वासन

गुलड़िया। मुहर्रम के समय मचलई गांव काफी संवेदनशील माना जाता है। दरअसल, मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए कर्बला तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसलिए रिटायर्ड फौजी राजेश कुमार साहू के खेत में खड़ी फसल से होकर जाना पड़ता है और उनकी फसल नष्ट हो जाती है। अक्सर इसी बात पर दोनों समुदायों के बीच कहासुनी हो जाती है। आरोप है कि इस बार भी खेत में खड़ी धान की करीब डेढ़ बीघा फसल नष्ट हो गई। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर काफी पुलिस बल यहां तैनात रहा। एसओ मूसाझाग शिवेंद्र भदौरिया ने अगली बार रास्ता दिलाने का आश्वासन खेत मालिक को दिया।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।

रमजानपुर में मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजियें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button