बदायूं
Budaun News: बस पीछे करते समय बाइक से टकराई, दो लोग घायल
बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग स्थित अंबियापुर चौराहे के निकट एक बस पीछे होते समय बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सफाई कर्मचारी समेत दो लोग घायल हो गए।
क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी सुनील शाक्य एवं नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी संजय वाल्मीकि बदायूं चौराहा की ओर से अपनी बाइक से गांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अंबियापुर चौराहे के पास पहुंची तो बाईपास के किनारे खड़ी बस चालक ने अचानक से पीछे कर दी। इससे उनकी बाइक तेज गति के साथ बस से टकरा गई। दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेजा है, साथ ही बस को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद