बदायूं

Budaun News: बस स्टैंड कराए खाली, वर्कशॉप से रोडवेज बसों का संचालन

Connect News 24

Bus stand vacated, roadways buses operated from workshop

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

बदायूं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शहर में हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। उन्हें रोडवेज बस स्टैंड से दो किलोमीटर दूर वर्कशॉप तक पैदल दौड़ लगानी पड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से कोई सूचना जारी नहीं की गई। केवल एक दिन पहले देर रात बताया गया। इससे शहर में रविवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक यात्री परेशान रहे।

जिला अस्पताल रोड, वन विभाग रोड, जेल के पीछे वाला रोड और रोडवेज बस स्टैंड से लेकर पुलिस लाइन चौराहे तक का मार्ग सील था। रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड बंद करा दिए गए। रोडवेज बसों का संचालन दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक वर्कशॉप से कराया गया। इसकी पहले से सूचना जारी नहीं की गई थी। देर रात इसके बारे में बताया गया। इससे जिले के अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। रविवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक हजारों यात्री परेशान रहे। वह शहर के अलग-अलग इलाकों से पैदल चलकर बस स्टैंड पहुंचे। जब यहां पता चला कि यहां कोई बसें ही नहीं हैं। तब उन्हें दो किमी दूर वर्कशॉप तक दौड़ लगानी पड़ी। उन्हें वर्कशॉप तक कोई ई-रिक्शा या टेंपो तक नहीं मिला। पुलिस ने किसी वाहन को रोडवेज बस स्टैंड के आसपास तक जाने नहीं दिया।

हमें नहीं पता था कि रोडवेज स्टैंड पर बस नहीं मिलेगी। हम तो काफी दूर से पैदल चलकर यहां आए हैं। यहां आकर पता चला कि बस नहीं है। बस वर्कशॉप में जाकर मिलेगी। हमें बरेली जाना है। अब वर्कशॉप या दातागंज तिराहे पर जा रहे हैं। – वसीम

– आज तो पूरा बस स्टैंड खाली पड़ा है। हमें दिल्ली जाना है। हमारा एक और साथी यहां आ रहा है। अगर हमें पता होता कि आज यहां बस स्टैंड बंद रहेगा तो हम यहां नहीं आते। सीधे बाहर से ही वर्कशॉप चले जाते। – प्रेम,

– हमें कासगंज जाना था। जब यहां देखा कि कोई बस नहीं है तो हमने दो पुलिस कर्मियों से पूछा कि बस कहां से मिलेगी। तो उन्होंने बताया कि वर्कशॉप चले जाओ। अब वहां बस मिल जाएगी तो कासगंज चले जाएंगे। – बलवीर

– हम जौनपुर से यहां आएं हैं। हमें अपनी बेटी के घर भुंडी गांव जाना है। कुछ लोगों ने बताया कि ओवरब्रिज से आगे चले जाओ तभी कोई सवारी मिलेगी। अब इतना वजन लेकर पैदल जाना ही मुश्किल है। – प्यारेलाल

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

07बीडीएन46-रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री। संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button