बदायूं

Budaun News: मार्च 2024 तक सभी गांवों में पड़ जाए पेयजल पाइपलाइन

Connect News 24

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि मार्च 2024 तक जनपद के सभी गांवों में हर हाल में पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन डाल दी जाए। उन्होंने आमजन को जल संचयन व जल संवर्द्धन के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा।

कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि अनावश्यक जल दोहन रोकना अति आवश्यक है। अधिशासी अभियंता जल निगम नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जनपद के 119 ग्राम पंचायत में पाइप पेयजल परियोजना से जल पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद के 320 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के द्वितीय चरण के अंतर्गत व 402 ग्राम पंचायतों में तृतीय चरण के अंतर्गत पाइप पेयजल परियोजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कार्यदायी संस्था पीएनसी आगरा है जबकि एनसीसी हैदराबाद एजेंसी द्वारा दो ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।

इस प्रकार जनपद में कुल 724 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल परियोजना पर कार्य किया जा रहा है जिसकी कुल लागत लगभग 1400 करोड़ है।

उन्होंने बताया कि मार्च 2024 तक घर-घर जल पहुंचने का लक्ष्य है, जिस पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार, सहायक अभियंता जल निगम प्रदीप चौधरी, पीएसी एजेंसी के परियोजना प्रबंधक प्रवीण सिंह सहित अन्य अधिकारी व एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button