बदायूं

Budaun News: चेयरमैन ने देखीं कॉलेज की व्यवस्थाएं

Connect News 24

ककराला। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इंतखाब सकलैनी ने पालिका के इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ के बारे में जानकारी ली। साथ ही कॉलेज की साफ-सफाई ठीक न होने और सीसीटीवी कैमरें नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं कहा कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के दाखिले लिए जाए। इसको लेकर कॉलेज स्टाफ जागरूकता अभियान भी चलाए। साथ ही कॉलेज में जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ बैठक भी करे। इस मौके पर नकी अहमद, अमान सकलैनी, असहाब खां, सहरोज आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button