बदायूं

Budaun News: खेत से निकलवाया था चकरोड, इसलिए कर दी प्रधान की हत्या

Connect News 24

Chakrod was taken out of the field, hence Pradhan was murdered.

हत्यारोपी नन्हे बाबू। संवाद ग्राम प्रधान की हत्या वाली खबर के साथ

वजीरगंज। पुलिस के हत्थे चढ़े नन्हे ने ग्राम प्रधान शिवचरण की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि प्रधान ने उसके खेत से चकरोड निकलवा दिया था। इसके अलावा जिस जगह पर उसकी भैंस बंधती हैं, वहां से भी रास्ता निकलवाने की कोशिश की गई थी। इससे प्रधान उसे खटकने लगे थे। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, नौ नवंबर की रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में ग्राम प्रधान शिवचरण की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वह अपने घर के बाहर बैठक में सो रहे थे। सुबह उनकी बेटी बैठक में माचिस लेने आई, तब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन की, तो पता चला कि प्रधान की हत्या गांव के नन्हे बाबू ने की थी, लेकिन वह गांव से फरार था।

थाना पुलिस लगातार उसे तलाश कर रही थी। बुधवार शाम हत्यारोपी नन्हे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह करीब 20-25 साल से जिस खेत को जोत रहा था, ग्राम प्रधान ने जबरन उसी खेत से चकरोड निकलवा दिया था। जिस जगह पर उसकी भैंस बंधती हैं, वहां से भी रास्ता निकलवाने की साजिश की जा रही थी।

इस वजह से प्रधान उसे फूटी कौड़ी नहीं सुहाते थे। नौ नवंबर की रात वह धारदार हथियार लेकर उनकी बैठक में घुस गया और उसकी हत्या कर दी। घाटना के बाद उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार को श्मशान जाने वाले रास्तश्में बच्चन की बटिया में छिपा दिया था। थाना पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इसे बरामद कर लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button