Budaun News: बिहार की महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार्जशीट
बदायूं। उसावां कस्बे में शादी का झांसा देकर लाई गई बिहार की महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
बीती मार्च में बिहार की महिला ने उसावां पुलिस को बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह पानीपत में रह रही थी। यहां उसकी मुलाकात बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी अंकित पुत्र जगदीश से हुई, इसके बाद दोनों में मिलना-जुलना हुआ तो अंकित ने उसको शादी का झांसा दिया। अंकित अपने पिता, भाई और मां के सहयोग से उसको यहां ले आया। इसके बाद उसको उसावां में ही किराए के घर में रखा, जहां उसको जानकारी हुई कि अंकित पहले से ही शादीशुदा है। उसने इस बात का विरोध किया तो अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की ओर से अंकित, उसके पिता और भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। संवाद


