पीलीभीत

Pilibhit News: होने के बाद भी सीएचसी पर नहीं लग रही रैबीज की वैक्सीन

Connect News 24

लोगों को हो रही दिक्कत, जिला अस्पताल में पीड़ितों की संख्या में वृद्धि

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में होने के बावजूद मरीजों को टरकाया जा रहा है। यहां पहुंचने वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेज दिया जाता है, जिस कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

कुत्ता व बंदर काटने पर एआरवी लगाई जाती है। जिला अस्पताल में तो ये सुविधा बेहद आसानी से पीड़ितों को मिल जाती है लेकिन सीएचसी पर वैक्सीन मुहैया होने के बावजूद नहीं लगाई जाती। जिले की अधिकतर सीएचसी से मरीजों को रैबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल जाने की सलाह दी जाती है।

ऐसे में लोगों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है, उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता है। यही वजह है कि जिला अस्पताल में रैबीज की वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की लाइन लगी रहती है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 150 वैक्सीन लगाई जाती हैं।

00

बोल देते हैं..मेडिकल कॉलेज जाओ

कुत्ते ने काटा था। गांव के कई लोगों ने सलाह दी कि वैक्सीन लगवा लो, मैं ललौरीखेड़ा सीएचसी गया। जहां पर डॉक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल जाओ, वहीं लगेगी। – धर्मपाल, मंगरासा

खेत की रखवाली करने गया था। अचानक बंदर ने हमला कर दिया। जिससे घाव भी हो गया। ललौरीखेड़ा सीएचसी पर गया तो वहां बताया गया कि एआरवी यहां नहीं लगती, जिले पर जाओ। – नंदकिशोर, एमी

मुझे कुत्ते ने काट लिया था। गहरा घाव हो गया। इसके बाद मैं बरखेड़ा सीएचसी पर गया तो वहां बताया गया कि यहां पर वैक्सीन नहीं है, तुम्हें जिला अस्पताल जाना पड़ेगा- अमित कुमार, काजरबोझी

मेरे बेटा खेलने निकला तो कुत्ते ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बचाया और बताया कि एआरवी लगवा लो, मैं न्यूरिया गया तो वहां बोले वैक्सीन यहां नहीं लगती, जिला अस्पताल जाओ। – बाबूराम, बड़बार

00

पांच दिनों में जिला अस्पताल में आए केस

5 जून-150

3 जून-127

2 जून -103

1 जून – 140

31 मई – 136

00

जिम्मेदारों की सुनिए…

जिले की सभी सीएचसी से एआरवी लगवाने के लिए मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता है। न्यूरिया, अमरिया व ललौरीखेड़ा से मामलों की संख्या ज्यादा रहती है, लेकिन किसी के पास सीएचसी का पर्चा नहीं बना होता। नियम तो यह है यदि वहां वैक्सीन नहीं हैं तो रेफर करें।

– डॉ शरीफ हसन अंसारी, आयुष, मेडिकल कॉलेज

जिले के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रैबीज की वैक्सीन मौजूद हैं। वैक्सीन नहीं लगाए जाने का मामला सामने आया है। सीएचसी के जिम्मेदारों को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जिन सीएचसी पर लापरवाही बरती जा रही है, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

– डॉ आलोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

धर्मपाल।

धर्मपाल।

धर्मपाल।

धर्मपाल।

धर्मपाल।

धर्मपाल।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button