बदायूं

Budaun News: भट्ठे के गड्ढों में डूबकर बालक की मौत

Connect News 24

Child dies by drowning in kiln pits

तालाब पर जुटी लोगों की भीड़।

– सोमवार शाम अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था 12 वर्षीय योगेश

संवाद न्यूज एजेंसी

वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बगरैन में सोमवार शाम भट्ठे के गड्ढों में डूबकर 12 वर्षीय योगेश की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ वहां नहाने गया था।

बगरैन निवासी योगेश पुत्र हरपाल दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने दोस्त मुदुल (12) पुत्र चंदू, उसका भाई मोहम्मद कैफ (14), मोहम्मद जैन (12) पुत्र पत्तल और आरिश (11) पुत्र आजाद के साथ उमर कुरैशी के भट्ठे की ओर गया। बताते हैं कि उमर कुरैशी के भट्ठे के नजदीक कई छोटे-छोटे गड्ढे हैं। सभी गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे गड्ढों ने तालाब का रूप ले लिया है। सभी बच्चे अपने-अपने कपड़े उतारकर उसमें नहाने के लिए घुस गए।

वहीं नजदीक में कुछ लोग मक्का सुखा रहे थे। उन्होंने बच्चों को गड्ढे में नहाते देखकर डांट लगाई और उन्हें तालाब से भगा दिया। इस पर मुदुल, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद जैन और आरिश निकलकर चले गए। उन्होंने बताया कि गड्ढे में एक लड़का रह गया है। उनकी सूचना पर गांव से तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर हरपाल भी पहुंच गए और गड्ढे किनारे अपने बच्चे के कपड़े देखकर उनके होश उड़ गए।

कुछ लोग बालक को तलाश करने के लिए गड्ढे में घुस गए। काफी खोजबीन के बाद शाम सात बजे बालक का शव गड्ढे से निकाला गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button