बदायूं

Budaun News: मदर्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Connect News 24

Children of Mother's Public School took out awareness rally

यातायात जागरुकता रैली में शामिल स्कूल के बच्चे। स्रोत-संस्थान

बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार सुबह मदर्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। सुबह स्कूल के बच्चे अपना बैंड लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने लोगों को जागरूक किया।

सभी बच्चों ने डीएम कार्यालय के बाद सिविल लाइंस थाना और कचहरी पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया। उन्होंने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए बताया कि दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं और ड्राइविंग लाइसेंस होने पर ही वाहन चलाएं, हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग करें। कभी शराब पीकर गाड़ी न चलाएं । प्रधानाचार्य शीबा खान भी मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button