बदायूं

Budaun News: जन्मजात कटे होंठ और कटे तालू वाले बच्चों की होगी निशुल्क सर्जरी

Connect News 24

Children with congenital cleft lip and cleft palate will have free surgery

बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगे शिविर में परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद

बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में स्माइल ट्रेन संस्था की तरफ से बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें कटे होंठ व तालू वाले 16 बच्चों का पंजीकरण और जांच की गई, जिसमें नौ को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।

चिह्नित बच्चों का इलाज/ऑपरेशन हेल्थ सिटी हॉस्पिटल लखनऊ में स्माइल ट्रेन संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व प्लास्टिक सर्जन डॉ. वैभव खन्ना तथा डॉ. आदर्श कुमार द्वारा निशुल्क किया जाएगा। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत व स्माइल ट्रेन परियोजना के सहयोग से बच्चों में जन्म से कटे होंठ व कटे तालू नामक जन्मजात विकार से ग्रसित मरीजों के नि:शुल्क उपचार/सर्जरी के लिए निशुल्क पंजीकरण शिविर किया जा रहा है।

अधीक्षक डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय पुरुष में 15 से 21 जून तक निशुल्क पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे।

यहां लगेंगे शिविर

आरबीएसए के नोडल अधिकारी डॉ. फिरासत हुसैन अंसारी ने बताया कि बिसौली, आसफपुर, व वजीरगंज ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में 16 जून को, दातागंज, समरेर, म्याऊं व उसावां ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में 17 जून को, सहसवान व दहगवां ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में 19 जून को, बिनावर, जगत, कादरचौक व उझानी ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण जिला चिकित्सालय पुरुष में 20 जून को व समस्त ब्लॉक के छूटे हुए मरीजों का पंजीकरण जिला चिकित्सालय पुरुष बदायूं में 21 जून 2023 को किया जाएगा। इस दौरान आरबीएसके टीम के डॉ. बृजेश, डॉ. नीरेश, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. प्रगति, डॉ. रफत, डॉ. अंशुल आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button