बरेली में भांजे ने की मामी की हत्या: ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून ? पेट में कई वार घोंपा चाकू, हाथ पर भी वार

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बिचपुरी गांव में भांजे ने मामी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताते हैं कि आरोपी को परिवार के किसी व्यक्ति से मामी के संबंध होने का शक था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ महिला की मां ने हत्या की रिपोर्ट करा दी है।
बिचपुरी निवासी सुनीता (42) पत्नी राजकुमार के घर से सटे ही उसके ननदोई नीरज का मकान है। बताते हैं कि सुनीता काफी समय से ननदोई के घर में ही रह रही थी। नीरज के बेटे बबलू ने गुरुवार सुबह 11 बजे सुनीता पर हमला कर दिया।
उपचार के दौरान मौत
उसके हाथ और पेट में चाकू से कई वार किए। इसके बाद वह फरार हो गया। परिवार और गांव के लोगों ने सुनीता को शहर से सटे एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।



