Weather : बरेली में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, शनिवार से मंडराएंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

भीषण गर्मी से लोग बेहाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में तीन हफ्ते से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को अब हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्के बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 19 जून को भारी बारिश होने के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बुधवार रात से ही रुहेलखंड के तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ घिरने लगा है। लिहाजा, 28 डिग्री पर कर चुका न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के बाद 27.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। बृहस्पतिवार को दिन में भी हल्के बादल मंडराते रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य स्तर पर 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर जो 30 फीसदी के आसपास दर्ज हो रहा था, वह 39 फीसदी रहा। बताया कि उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बादल का जमावड़ा नहीं हो रहा है। शनिवार से निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने के बाद बादल घिरने और चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की उम्मीद है।



