मनोरंजन

लाइव: ‘आदिपुरुष’ आज सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज, क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी रिकॉर्ड

Connect News 24

Adipurush Movie Release Live: प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का फीवर ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए फिल्म की जमकर एडवांस बुकिंग हुई है. दिल्ली और मुंबई में तो ‘आदिपुरुष’  के टिकट बेहद महंगे बिके हैं. ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म  एपिक रामायण की सिनेमाई एडेप्टेशन है.

‘आदिपुरुष’ के ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन की उम्मीद
‘आदिपुरुष’  को लेकर जो बज है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. कहा जा रहा है किओम राउत की फिल्म रिलीज के पहले दिन 40 से 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताहित मेकर और फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने कहा, “ऑडियंस ने नए और रिवाइज्ड ट्रेलर को पसंद किया है. यह हमारी लीजेंडरी एपिक रामायण पर बेस्ड है. यह एक फैमिली फिल्म है, मैं एक बड़ी ओपनिंग की उम्मीद कर रहा हूं जो सभी भाषाओं को मिलाकर 45 और 50 करोड़ (या शायद ज्यादा) के बीच हो सकती है.”

आदिपुरुष एपिक रामायण पर बेस्ड है
‘आदिपुरुष’ एपिक रामायण पर आधारित पौराणिक ड्रामा है. इस फिल्म को पहले 400 करोड़ के बजट में तैयार किया जाना था लेकिन बाद में इसके वीएफएक्स को बेहतर बनाने के लिए इसका बजट बढ़ा दिया गया और ये फिल्म अब 500 करोड़ के भारी भरकम बजट में तैयार हुई है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो  इसमें प्रभास को राघव और कृति सेनन को जानकी के रूप में दिखाया गया है. आदिपुरुष में सैफ ने लंकेश की भूमिका निभाई है. वहीं लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह, बजरंग के रूप में देवदत्त नाग, मेघनाथ के रूप में वत्सल सेठ नजर आएंगे. फिल्म में सोनल चौहान और तृप्ति तोरदमल का भी अहम रोल है.

आदिपुरुष भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस और ओम राउत द्वारा निर्देशित है. यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- बेटियों ने Karanvir Bohra और पत्नी टीजे सिद्धू को कमरे में कर दिया बंद, यूजर्स बोले- घोर कलयुग

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button