बदायूं

Budaun News: रातभर छाए बादल, दिन में रुक-रुककर हुई बारिश

Connect News 24

Overnight cloudy, intermittent rain during the day

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

बदायूं। गंगा नदी में बाढ़ और दो दिन से हो रही बारिश के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। गंगा नदी लगातार कटान कर रही हैं। बृहस्पतिवार को उसहैत क्षेत्र के गांव अहमद नगर बछौरा में छह मकान और बाढ़ की भेंट चढ़ गए। अन्य मकान भी बाढ़ से घिरे हुए हैं। यहीं हाल सहसवान क्षेत्र का है। वहीं बुधवार और बृहस्पतिवार हुई तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। हालांकि तापमान घटने से लोगों को राहत भी मिली है।

बुधवार को पूरे दिन बारिश होने के बाद में शाम के बाद कुछ बारिश थम सी गई थी। रात में भी हल्की बूंदाबांदी होती रही। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से बारिश फिर से शुरू हो गई। नौ बजे से करीब डेढ़ घंटे तक होती रही। धीरे-धीरे पानी सड़कों से कम होने लगा। शाम तीन बजे से तेज बारिश फिर से शुरू हो गई, जो करीब पौन घंटे हुई। इससे सड़के पर फिर पानी भर गया।

बैंकेट लॉन के पास गिरा पेड़, रास्ता बंद

शहर के प्रमुख रोड में शुमार नेकपुर रोड पर पवन बैंकेट लॉन के पास एक बरगद का पेड़ गिर पड़ा। इसकी वजह से वाहनों को आवागमन बंद हो गया। डीएम, एसएसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ समेत तमाम अधिकारियों को अपने कार्यालय आने के लिए रास्ता बदलकर जाना पड़ा। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हुई। कई स्कूलों की बस नहीं आने से बच्चे स्कूल नहीं जा सके।

फोटो-23

अंडरपास में भरा पानी, रेलवे को आयी सुध

नेकपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेल विभाग के अंडरपास में बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ फुट से ज्यादा पानी भर गया। रेलवे के वाहन से पानी निकाला गया। अंडर पास बनाते समय बताया गया था कि बारिश का पानी रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से जमीन में चल जाएगा, लेकिन यहां हर बार बारिश में यही हाल होता है।

छह मकान बाढ़ की भेंट चढ़े, 27 गांव प्रभावित

फोटो-28,29,39

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बृहस्पतिवार का दिन उसहैत क्षेत्र के गांव अहमद नगर बछौरा के लोगों के लिए बेहद ही खराब रहा। शब्बीर, अशरफ, निहालुद्दीन, हसनू, मंसूर अली और शाकिर अली के मकान बाढ़ की भेंट चढ़ गए। जबकि बाढ़ खंड विभाग की ओर से किए गए सभी इंतजाम धरे रह गए। बाढ़ खंड के अधिकारी लगातार कटान रोकने के प्रयास कर रहे है, लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिल सकी। बाढ़ खंड के जेई राधे श्याम ने बताया की बुधवार और बृहस्पतिवार तक करीब 15 मीटर भूमि गंगा में समा चुकी है।

कटान की चपेट में आए बिजली के पोल, उतारा टांसफार्मर

गांव अहमद नगर बछौरा में बिजली के पोल कटान की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मचारियों ने पोल पर लगा ट्रांसफार्मर उतार लिया। ताकि बाढ़ कम होने पर दोबारा उसे लगाकर बिजली सप्लाई को शुरू किया जा सके।

115 मरीजों का किया गया इलाज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहसवान तहसील के बाढ़ ग्रस्त इलाके के 76 और दातागंज तहसील के 39 लोगों का इलाज किया जाएगा। इस दौरान 550 क्लोरीन टेबलेट, 90 ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के अनुसार 17912 पशुओं का टीकाकरण किया गया।

बैराजों से छोड़ा गया पानी

-नरौरा-126978

-बिजनौर-160894

-हरिद्वार-142559

-कछला पर खतरे का निशान 162 मीटरगेज पर

-कछला में गंगा बह रही 162.64 मीटरगेज पर

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

नेकपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में भरा पानी। संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button