Budaun News: महाविद्यालय टॉपर विवेक सम्मानित किए गए

03बीडीएन-06- बिसौली के दमयंती राज आनंद राजकीय डिग्री कॉलेज मेें छात्राएं स्वागत गीत गाती हुई। स
– धूमधाम से मनाया गया 19वां वार्षिकोत्सव और प्रतिभा अलंकरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। दमयंती राज आनंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 19वां वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह मनाया गया। इसमें मेधावियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय टॉपर विवेक का दमयंती राज आनंद अवार्ड से सम्मान हुआ।
मंगलवार को 19वें वार्षिकोत्सव की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गायन के साथ की गई। बाद में वाणिज्य संकाय प्रभारी डॉ. मदन मोहन वार्ष्णेय ने महाविद्यालय के सत्र 2022-23 की आख्या पढ़ी। इसके बाद में महाविद्यालय के शैक्षिक उत्कृष्टता के बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए और एमकॉम के 20 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा युवा महोत्सव लहर के 89 व विभिन्न विषयों के विभागीय परिषद के 30 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजकीय डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. जेपी यादव, केशव अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, नत्थू लाल शर्मा, रामाधार मिश्रा मौजूद रहे।