बदायूं

Budaun News: विद्युत निगम के अधिकारियों समेत चार लोगों के खिलाफ परिवाद दायर

Connect News 24

कोर्ट ने सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर नियत की

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। फर्जी बिल भेजने, आरसी जारी कर झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता, एसडीओ द्वितीय खंड, जेई बिनावर सहित चार कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम मोहम्मद साजिद की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर की तारीख नियत की है।

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रहमा निवासी मेहंदी हसन पुत्र नाजिर हुसैन ने अपने अधिवक्ता फुरकान खान के माध्यम से कोर्ट में 156 (3) सीआरपीसी के तहत परिवाद दायर किया है। आरोप है कि परिवादी के अधिवक्ता पुत्र तस्लीम के मोबाइल नंबर पर 8007 रुपये ट्यूबवेल के बिल की धनराशि जमा करने का मेसेज आया।

परिवादी का कहना है कि उसने ट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। परिवादी जब इसकी शिकायत करने विभाग में गए तो उनसे कहा गया कि बिल की धनराशि जमा कर दो अन्यथा आरसी जारी करके बिल की धनराशि वसूल की जाएगी और विद्युत चोरी के मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। प्रार्थना पत्र पर सीजेएम ने संबंधित थाना बिनावर से 13 अक्तूबर को आख्या तलब की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button