बदायूं

Budaun News: चेकिंग के दौरान128 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Connect News 24

Connections of 128 defaulters cut during checking

बिसौली में पॉवर कार्पोरशन के कर्मचारियो ने चलाया वसूली अ​​भियान।

बिसौली। पावर कॉरपोरेशन का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अधिशासी अभियंता रामलाल के नेतृत्व में टीम ने नगर के पिंंदारा रोड, रामबाग के अलावा कस्बा मुड़िया धुरेकी में 128 बकायेदारों के कनेक्शन काटे तथा 7,80,000 रुपये वसूली की। एक्सईएन ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान बकायेदारों से राजस्व वसूली के साथ साथ बिजली चोरी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। चेकिंग के दौरान बकायेदार व बिजली चोरों में खलबली मची रही। इस दौरान एसडीओ रामगोपाल राठौर, मनीष यादव, जेई मियां कुरैशी, मनोज भारद्वाज, पंकज, इंतजार, मोवीन, अभिषेक, रवि, कमलेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button