बदायूं

Budaun News: दो तस्कर गिरफ्तार, हिरन के सींग और डोडा बरामद

Connect News 24

Two smugglers arrested, deer horns and doda recovered

पुलिस लाइन में खड़े जरीफनगर में पकडे गए तस्कर।

– दांदरा और भोगाजीत नगलिया रोड पर पुलिस ने पीछा करके दबोचा

– एक अवैध रायफल, तमंचा, बाइक और 5800 रुपये भी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जरीफनगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध रायफल, तमंचा और बाइक समेत 5800 रुपये बरामद किए हैं। शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया।

बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जरीफनगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार बुधवार रात दांदरा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि बाइक सवार दो तस्कर डोडा लेकर आ रहे हैं। इससे पुलिस ने चेकिंग और सख्त कर दी।

इसी दौरान दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने रदनौल अजीजपुर तिराहे से बाइक मोड़कर दांदरा-भोगाजीत नगलिया रोड पर दौड़ा दी। पुलिस भी उनके पीछे लग गई। इसी दौरान बाइक फिसल जाने से दोनों युवक गिर गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके पास मौजूद बैग कब्जे में ले लिए।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दियोहरा शेखपुर निवासी अनमोल पुत्र राजकुमार और संभल जिले के जुनावाई थाना क्षेत्र के गांव मई हुसैनपुर खाम उर्फ फतेहपुर निवासी जुगेंद्र पुत्र सूरजपाल बताए। उनके पास से 16 किग्रा डोडा, हिरन के चार सींग, एक अवैध रायफल, एक तमंचा, नौ कारतूस और 5800 रुपये बरामद किए।

आरोपियों ने बताया कि वह अलग-अलग स्थानों से दो सौ रुपये किग्रा के हिसाब से डोडा खरीदते हैं और उसे दिल्ली व आसपास इलाके में चार हजार रुपये प्रति किग्रा बेच देते हैं। हिरन के सींगों के बारे में बताया कि उनके गांव के नजदीक एक हिरन मर गया था। तभी उन्होंने उसके सींग काट लिए। इस दौरान एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ श्याम नारायण और इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button