बदायूं

Budaun News: वित्तीय स्वीकृति न मिलने से अटका रोजगार कार्यालय का भवन निर्माण

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 07 Sep 2023 01:03 AM IST

बदायूं। बेरोजगारों को रोजगार दिलाकर उनके सपने पूरे कराने वाला रोजगार कार्यालय के कर्मचारी खुद असुविधाओं से से दो-चार हो रहे हैं। वह किराये के भवन में काम करने को मजबूर है। दो साल पहले भवन के लिए जमीन मिल गई थी, लेकिन शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। इसकी वजह से भवन निर्माण का कार्य अभी तक अटका हुआ है।

शासन के निर्देश पर सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अधिकतर कैंप रोजगार कार्यालय पर लगाए जाते हैं। इस दौरान बेरोजगारों अधिक संख्या में पहुंचने पर उनके बैठना तो दूर खड़े होने में परेशानी होने लगती है। रोजगार कार्यालय की ओर से लगातार नए भवन की मांग रखी जा रही है।

दो साल पहले शासन से निर्देश मिलने के बाद विभाग की टीम ने शहर में जमीन की तलाश की। भूखंड मिलने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया। करीब सालभर से फाइल वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन में अटकी हुई है। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि करीब 80 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण होना है। उसकी वित्तीय स्वीकृति शासन स्तर से होनी है। उम्मीद है, जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button