बदायूं

Budaun News: आबकारी राजस्व बबढ़ाने के लिए लगातार चलाएं अभियान

Connect News 24

Continuous campaign to increase excise revenue

समीक्षा करते आबकारी आयुक्त मेरठ। स्रोत-आबकारी

बदायूं। संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ सुनील मिश्र ने बुधवार को आबकारी कार्यालय पहुंचकर राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व बढाने के निर्देश दिए हैं। कहा, इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए।

उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी और सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए कि निरंतर सभी शराब की दुकानों का निरीक्षण करें, ताकि अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लग सके और राजस्व में वृद्धि हो। आबकारी निरीक्षक लगातार अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। टीम बनाकर सभी संदिग्ध गांवों में दबिश दें। अवैध शराब के अड्डों को नष्ट करें। हाईवे किनारे ढाबों पर खासतौर से दिल्ली-हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए।

चीनी मिलों का भी किया निरीक्षण

– समीक्षा के बाद संयुक्त आबकारी आयुक्त ने चीनी मिलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आबकारी निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए कि अपनी अपनी निम्नतम उठान वाली दुकानों की लगातार समीक्षा करते रहें। उन्होंने पिछले महीनों में बदायूं की राजस्व प्राप्ति पर संतोष व्यक्त किया और आगे के महीनों में अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति हेतु निर्देशित किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button