बदायूं

Budaun News: पूरा नहीं मिलता राशन, सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

Connect News 24

बिल्सी। शनिवार को नगर पालिका परिषद के सभासदों ने नगर क्षेत्र में राशन कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में की जा रही मनमानी को रोकने एवं पात्र लोगों को निर्धारित राशन की वस्तुएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

सभासदों ने कहा कि बिल्सी नगर क्षेत्र में राशन कोटेदार गरीब जनता के हक का राशन लंबे समय से हड़पते आ रहे हैं। वह प्रति यूनिट एक किलो राशन कम तौल रहे हैं, जिससे गरीब जनता को शासन द्वारा निर्धारित पांच किलोग्राम की जगह चार किलोग्राम राशन मिल पा रहा है। इस मौके पर शाहनवाज़ अल्वी, दिलीप बाबू, महावीर सिंह, निशा, गुड्डो देवी, मनीष असावा, प्राची माहेश्वरी, नगमा बेगम, शब्बीरन बेगम आदि सभासद मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button