बदायूं

Budaun News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी बुखार के मरीजों को भीड़

Connect News 24

Crowd of fever patients even in OPD of Medical College

मेडिकल कॉलेज में दवा लेने को लगी मरीजों की भीड़। संवाद

मंगलवार को दवा लेने आए 2400 मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब 2400 लोग दवाएं लेने आए। इसमें आधे से अधिक लोग बुखार से पीड़ित थे।

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। आए दिन बारिश होने के कारण शाम होते ही मौसम ठंडा हो जाता है तो सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकलने से मौसम गर्म रहता है। ऐसे में सावधानी नहीं बरतने वाले लोग सर्दी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

बुखार भी ऐसा हो रहा है कि पीड़ित को स्वस्थ होने में 15 से 20 दिन लग रहे हैं। ऐसे में लोग इलाज कराने के लिए प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में आ रहे हैं। इसके साथ ही काफी संख्या में मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज करने के लिए पहुंच रहे हैं।

वैसे तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो से ढाई हजार तक रोजाना ओपीडी हो रही है। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब 2400 लोग अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें आधे से ज्यादा मरीज मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित पहुंचे।

पहले की अपेक्षा इस समय बुखार के मरीज आ रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उनको भर्ती किया जा रहा है। बाकी उनको दवाएं दी जा रही है। मलेरिया के साथ-साथ डेंगू का भी प्रकोप चल रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इसको लेकर बुधवार को एक परिचर्चा भी कॉलेज में रखी है।

-डॉ. एनसी प्रजापति, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button