बदायूं

Budaun News: दबतोरी-बगरैन रोड की पुलिया टूटी, आवागमन हुआ प्रभावित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Fri, 25 Aug 2023 02:19 AM IST

Dabtori-Bagrain road culvert broken, traffic affected

दबतोरी बगरैन रोड पर टूटी पड़ी पुलिया। संवाद

दबतोरी। ब्लाॅक आसफपुर क्षेत्र के दबतोरी रेलवे स्टेशन से बगरैन जाने वाले मुख्य रास्ते पर बनी पुलिया टूटकर धंस गई है। ऐसे में कोई भी चौपहिया वाहन इस रास्ते से नहीं निकल पा रहा है। दो पहिया वाहन चालक पगडंडियों के सहारे जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि इस स्थिति मेें रास्ते पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार खामोश बैठे हैं। इस रास्ते से बड़ी संख्या में सैकड़ों लोग रोजाना बरेली और बदायूं के लिए आते जाते हैं। दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों का इस पुलिया के टूटने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन से आसफपुर जाने के लिए मुख्य मार्ग भी गड्ढों में तब्दील हो गया है और उसमें काफी गंदा पानी जमा हो गया है। लोगों ने विभागीय उच्चाधिकारियों से पुलिया सही कराने समेत रोड की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button