Budaun News: खाना पकाते समय सिलिंडर में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:00 AM IST
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई। घर वालों ने आनन-फानन में गैस सिलिंडर को बाहर खुले स्थान पर फेंका। मोहल्ले वालों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
नन्हे मिस्त्री की पत्नी मिराज बेगम बुधवार रात खाना बना रही थी। रसोईघर में लगा एलपीजी सिलिंडर ने लीक होने के बाद आग पकड़ ली। आग फैली तो लोगों ने शोर मचा दिया। मोहल्ले लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने जलते सिलिंडर को बाहर खुले स्थान पर ले गए। बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि रेगुलेटर लीक होने के कारण उसमें आग लगी थी। संवाद