बदायूं

Budaun News: डग्गामार वाहनों पर लगाया जाए प्रतिबंध

Connect News 24

Ban should be imposed on Daggamar vehicles

प्राइवेट बस स्टैंड पर जिला बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक करते ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह। सं

बदायूं। प्राइवेट बस स्टैंड पर जिला बस ऑपरेटर्स की बैठक यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि इन पर रोक लगनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही एक बस ऑपरेटर्स का प्रतिनिधिमंडल बस सक्षम अधिकारियों से मिलेगा। उन्हें डग्गामार वाहनों के विषय में अवगत कराएंगा। वहीं ये भी तय किया गया कि बदायूं से उसावां रूट के परमिट का जरियनपुर तक कराने की मांग करेंगे, जिससे यात्रियों को भी सुविधा हो और बस वालों को भी टैक्स भरने के लिए अतिरिक्त आमदनी हो सके। इस मौके पर जिला बस ऑपरेटर यूनियन उपाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, भरत गुप्ता, मुस्ताहिद खान, राजू जैन, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button