बदायूं

Budaun News: खो-खो बालक और बालिका वर्ग में दहेमू स्कूल रहा विजेता

Connect News 24

Dahemu School was the winner in Kho-Kho boys and girls category.

खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं बालिकाएं। स्कूल

बदायूं। न्याय पंचायत दहेमू (उझानी) की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में किया गया। खो-खो बालक और बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल दहेमू की टीमें विजयी रहीं।

मंगलवार को आयोजित खेलकूद का उद्घाटन न्याय पंचायत प्रभारी संतोष उपाध्याय एवं नोडल संकुल शिक्षक मनीष कुमार ने किया। इसमें 20 प्राथमिक एवं छह उच्च प्राथमिक विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में दहेमू की छात्रा सीमा, 200 मीटर में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 एवं 600 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय रियोनिया की रेनू प्रथम स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर पर पारवाला की सजनी ने 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वितरोई के आदित्य कश्यप, 200 मीटर दौड़ में सिकंदराबाद के कावेंद्र तथा 400 व 600 मीटर दौड़ में सिकंदराबाद के पवन प्रथम स्थान पर रहे। खो-खो बालक व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू की टीम विजयी रही। बालक वर्ग के कैप्टन विशेष शाक्य तथा बालिका वर्ग टीम की कैप्टन प्रियंका रहीं।

प्रतियोगिता संपन्न कराने में खेल अनुदेशक अजय पाल, देवेंद्र सिंह, सुधीर यादव, मोहित कुमार, मनोज यादव का सहयोग रहा। इस दौरान शिक्षक विजेंद्र सिंह, सुशील गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, रामकिशोर पाल, मृदुल एस लाल, देवेंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button