बदायूं

Budaun News: झुके बिजली पोल से हादसे का खतरा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 02 Jul 2023 01:44 AM IST

danger of accident due to bent electric pole

बिल्सी में झुके पड़े बिजली के पोल। संवाद

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड से अगोल जाने वाले रोड किनारे डबल पोल रखा ट्रांसफार्मर काफी लंबे समय से झुका हुआ है। लोगों की शिकायत के बाद भी आज तक विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। पोल झुके होने के कारण रोजाना इधर से गुजरने वाले को हर समय खतरा बन रहता है।

लोगों के अनुसार, यह बिजली का पोल काफी समय से झुका हुआ है। इस बारे में कई बार पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि विभाग को शायद किसी बडे़ हादसे का इंतजार है। नगर के रणधीर माथुर, ओमपाल सिंह, अतीश कुमार, नन्हे लाल, ओमबाबू सक्सेना, मोहम्मद उमर आदि ने डीएम से शीघ्र झुके पोल को बलवाएं जाने की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button