बदायूं

Budaun News: आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 02 Jul 2023 01:44 AM IST

वजीरगंज। उत्तराखंड भीम आर्मी प्रमुख महक सिंह की ओर से ठाकुर समाज के खिलाफ़ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज में आक्रोश है। शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस को तहरीर देकर महक सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उत्तराखंड के भीम आर्मी के प्रदेश प्रमुख महक सिंह ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्होंने राजपूत, ठाकुर और क्षत्रिय समाज को अपमानित किया है। इससे गुस्साए राजपूत समाज के लोगों ने शनिवार को महक सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय को तहरीर दी है। प्रशांत राघव, रिंकू सिंह, नीरज सिंह, रोहित सिंह, विकास सिंह, नितिन चौहान, टिंकू सिंह, राहुल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button