बदायूं

Budaun News: लटकती बिजली लाइन की चपेट में आई डीसीएम, 40 लोगों को लगा तेज झटका, एक की मौत

Connect News 24

DCM came under the grip of hanging power line, 40 people got a shock, one died

मृतक ओमवीर का फाइल फोटो।

कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव ललसी नगला में डीसीएम झूलती बिजली लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में डीसीएम सवार 40 लोग करंट की चपेट में आ गए। एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से लाइन दुरुस्त कराने को कहा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

गांव ललसी नगला के 40 लोग राजस्थान के ईंट भट्ठे से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। वह गांव में पहुंचे ही थे कि डीसीएम विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। डीसीएम में करंट फैल गया। चालक ने तेजी से डीसीएम दौड़ाई तब तक डीसीएम के ऊपर बैठे 20 वर्षीय ओमवीर पुत्र ओमपाल करंट से झुलसते हुए नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर विद्युत लाइनों से हर वक्त हादसे का भय बना रहता है लाइनों को बदलवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

मृतक ओमवीर का फाइल फोटो।

मृतक ओमवीर का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button