बदायूं

Budaun News: पुलिस चौकी के सामने खोखे में घुसी डीसीएम, चाय पीने आए युवक की मौत, मां-बेटा घायल

Connect News 24

young man died due to a truck hits the tea stall in budaun

घटनास्थल पर खड़े लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान में चौकी नंबर चार के सामने शनिवार को अनियंत्रित डीसीएम चाय के खोखे से टकरा गई। हादसे में चाय पीने आए युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन निवासी बबलू पुत्र इशरत अली का चौकी नंबर चार के सामने चाय का खोखा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बबलू चाय के खोखे पर बैठा था और उसकी मां मेहराज चाय बना रही थी। इसी दौरान मोहल्ला पट्टी यकीन का ही रहने वाला 40 वर्षीय रईस अहमद पुत्र जुम्मी खोखे पर चाय पीने आया। 

ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया

मेहराज ने रईस अहमद को चाय दी और वह बबलू से बात करते हुए चाय पीने लगा। इसी बीच जरीफनगर की ओर से आई डीसीएम अनियंत्रित होकर खोखे से जा टकरा गई। हादसे में रईस अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेहराज और बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button