Budaun News: सड़क किनारे पड़ा मिला शव
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली-बदायूं हाईवे किनारे चिम्मन लाल (55) का शव पड़ा मिला। चिम्मन लाल खेड़ा बुजुर्ग के रहने वाले थे। वह बरेली रोड के ढाबों पर मजदूरी करके अपना काम चला रहे थे। वह शराब पीने के आदी भी थे।
बताया जा रहा है कि करीब 30 साल पहले उनकी पत्नी अंगूरी देवी उन्हें छोड़कर चली गई थी। तब से वह अकेले थे। रविवार शाम ग्राम प्रधान इशरत अली ने पुलिस को उनके सड़क किनारे पड़े होने की सूचना दी। जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस पर खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक ने सोमवार को उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। बाद में शव को उनके भतीजे को सुपुर्द कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शायद शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। बाद में उनकी मौत हो गई। संवाद