बदायूं

Budaun News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Connect News 24

Dead body of married woman found hanging, accused of dowry death

मृतका बबली। फाइल फोटो

मंगलवार रात की घटना, पांच महीने की गर्भवती भी थी बबली

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव तौलकपुर निवासी गर्भवती महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पति ने पुलिस और मृतका के मायके पक्ष के लोगों के आने से पहले ही शव उतार कर चारपाई पर रख लिया। सूचना के बाद सुबह मृतका के पिता परिवार समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली।

घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की बताई गई है। मृतका बबली (20) कोतवाली क्षेत्र के गांव तौलकपुर निवासी पप्पू की पत्नी थी। उसकी शादी पिछले साल हुई थी। वह पांच महीने से गर्भवती थी। बेटी की मौत की सूचना के बाद बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे संभल जिले में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी ओमकार ने बताया कि पति, सास और ससुर बबली को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने ही उसकी बेटी की हत्या कर शव कमरे में ही फंदे से लटका दिया।

पुलिस ने बबली का शव कब्जे में लेने के साथ पति, उसकी सास और ससुर को भी हिरासत में ले लिया। पति पप्पू ने पुलिस को बताया कि शाम को दोनों एक ही कमरे में लेटे थे। इसके बाद तड़के पांच बजे जाग होने पर बबली कमरे में ही अपने दुपट्टे के फंदे से छत की बल्ली से लटकी मिली।

पुलिस को मृतका की गर्दन के पास चोट का निशान भी नजर आया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button