बदायूं

Budaun News: तालाब में मिला लापता बालक का शव

Connect News 24

Dead body of missing child found in pond

मृतक रोहित का फाइल फोटो।(तालाब में शव मिलने की खबर के साथ)

अलापुर/म्याऊ। थाना क्षेत्र के गांव दियोरारा में तीन दिनों से लापता बालक का शव बुधवार दिन में नजदीक के तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

रोहित उर्फ काका (03) पुत्र हरीश चंद्र 24 दिसंबर को घर से बाहर खेलने गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने बालक की तलाश शुरू कर दी। परिवार वाले उसकी रातभर और दूसरे दिन भी तलाश करते रहे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

थक हारकर परिवार वाले मंगलवार को अलापुर थाने पहुंचे और बालक के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इधर कुछ लोगों ने घर के नजदीक तालाब में बालक के गिरने की आशंका जाहिर की। जिस पर परिवार वालों ने मंगलवार को उस तालाब में भी खोजबीन कराई लेकिन बालक का पता नहीं चला।

इधर, बुधवार दिन में करीब तीन बजे लोगों ने बालक का शव तालाब में उतराता हुआ देखा। इससे परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने थाना पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बालक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया बालक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। परिवार वालों ने हत्या का अंदेशा जाहिर किया।

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि बालक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में जो सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। संवाद

मृतक रोहित का फाइल फोटो।(तालाब में शव मिलने की खबर के साथ)

मृतक रोहित का फाइल फोटो।(तालाब में शव मिलने की खबर के साथ)


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button