बदायूं

Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Connect News 24

दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलवारी में 22 वर्षीय मनोज का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह पता नहीं चली।

ग्राम ढिलवारी निवासी मनोज पुत्र बुधपाल अविवाहित था। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। बताते हैं कि परिवार वालों ने शनिवार शाम मनोज का शव कमरे में फंदे से लटका देखा था। इससे पहले परिवार वाले अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। वह समझ रहे थे कि मनोज अपने कमरे में सो रहा था। शाम करीब चार बजे परिवार वाले उसे उठाने पहुंचे। तब उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाष इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि अभी मामले की वजह पता नहीं चली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button