बदायूं

Budaun News: समयसीमा निकली, नहीं बन पाया ड्रग वेयरहाउस

Connect News 24

Deadline passed, drug warehouse could not be built

उप्र राजकीय निर्माण निगम की तरफ से ड्रग्स वेयर हाउस बनाया जा रहा है

किराये के भवन में किया जा रहा संचालन, कभी-कभी दवाएं रखने के लिए जगह पड़ जाती है कम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। तय समय सीमा निकल जाने के बाद भी कछला-मुजरिया मार्ग पर ड्रग्स वेयरहाउस का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में अब भी किराये के भवन में वेयरहाउस चल रहा है। ऐसे में यहां कभी-कभी दवाएं रखने के लिए जगह भी कम पड़ जाती है।

जिले के अस्पतालों में दवाएं पहुंचाने के लिए कारपोरेशन से दवाएं सीधे आती हैं। डिमांड भेजने के बाद संबंधित दवाएं मुहैया करा दी जाती हैं, कई बार ऐसा हुआ कि गैर जरूरी दवाएं बहुतायत में आ गईं और जरूरी दवाओं के लिए मरीज भटकते रहे।

ऐसे में शासन ने जिले में एक ड्रग्स वेयरहाउस खोलने का निर्णय किया। शुरुआत में 2019 में एक किराये का भवन लिया गया, हालांकि शासन स्तर से सन 2022 में इसके लिए अलग से शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत की गई। साथ ही शासन स्तर से इसके निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को दिया गया।

अक्तूबर 2022 में राजकीय निर्माण निगम, बरेली ने 953.83 लाख रुपये की लागत से वेयरहाउस का निर्माण शुरू किया, निर्माण की सीमा जुलाई 2023 निर्धारित की गई। यह और बात है कि तिथि निकल जाने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका।

जगह कम होने से कम मंगाई जाती हैं दवाएं

जिले में उप्र मेडिसिन सप्लाई कारपोरेशन की तरफ से जो दवाएं सप्लाई की जा रही हैं। उनको रखने के लिए किराये के भवन में पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में जगह के अभाव को देखते हुए दवाओं को स्टॉक बहुत कम मंगाया जाता है। जिसकी वजह से जल्द ही दोबारा दवाइयों की मांग की जाती है। ऐसे में अगर ड्रग्स वेयरहाउस का अपना भवन बन जाए तो स्वास्थ्य विभाग को काफी लाभ मिलेगा। यहां बता दें कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में आगे प्रशासनिक भवन बनाया जा रहा है। उसके पीछे की ओर दो 72 वर्ग मीटर के एसी चैंबर बनाए जा रहे हैं। जिनमें दवाइयों का भंडारण किया जाएगा।

प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक जिले में एक वेयरहाउस बनाया जा रहा है। जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

-अशोक कुमार, जेई राजकीय निर्माण निगम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button